Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के वाशिम में किए पोहरादेवी के दर्शन
vashim, Prime Minister , Pohradevi in ​​Washim

वाशिम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में स्थित पोहरादेवी मंदिर में मां जगदंबा के दर्शन किए। मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने परंपरागत नगाड़ा बजा कर भगवती का आशीर्वाद लिया। बंजारा समाज के लिए पोहरादेवी मंदिर श्रद्धा का एक प्रमुख स्थान है।

 

इस मंदिर में देवी की विशेष पूजा और आरती में परंपरागत नगाड़ा बजाना एक आवश्यक रीति है। मनोकामना पूर्ण होने पर भी लोग मंदिर में नगाड़ा बजाकर मां के प्रति आभार जताते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नगाड़ा बजा कर मां जगदंबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और मंदिर की महत्ता के बारे में भी चर्चा की।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वाशिम में बंजारा विरासत संग्रहालय का उदघाटन किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने वाशिम में करीब 23 हजार 300 करोड़ रुपये की कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी विकास योजनाओं की शुरुआत की। यहां से प्रधानमंत्री ठाणे जाएंगे जहां वह 32,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुंबई में लगभग 14,120 करोड़ रुपये की लागत वाली मुंबई मेट्रो लाइन-3 के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्ससे (बीकेसी) आरे जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड (जेवीएलआर) सेक्शन का उद्घाटन करेंगे।

MadhyaBharat 5 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.