Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ठाकुरजी के दिखाए मार्ग पर चलकर विकसित भारत की परिकल्पना में देना होगा योगदान : योगी
mathura,   path shown , Yogi

मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साेमवार काे कान्हा की नगरी मथुरा में कहा कि मैं प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देता हूं और प्रभु से सुख-समृद्धि की कामना करता हूं। प्रभु से कामना करता हूं कि आपको इतनी शक्ति दें कि आपका व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन मंगलमय हो और आप सभी मिलकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करने के लिए तैयार हो सकें।

 

 

 

दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार काे दूसरे दिन सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर की वाटिका में एक पेड़ लगाया और गर्भगृह से लेकर अन्य सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की। उन्होंने राधा-कृष्ण की युगल जोड़ी की आरती उतारकर पूजा अर्चना की एवं ठाकुरजी का पंचामृत से महाभिषेक किया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को सीएम योगी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में पावन धरा पर पूर्ण अवतार लेकर धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना का कार्य किया।

 

 

 

उन्होंने श्रीमद् भागवत गीता दी, जो संजीवनी है। उसमें जीवन का सार छिपा हुआ है। श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग पर सभी देशवासियों को चलना होगा। सभी को मिलकर विकसित भारत की परिकल्पना में अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते हजारों श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में होल्डिंग एरिया में रोका गया। सीएम रविवार शाम को मथुरा आए थे। 1037 करोड़ की परियोजनाओं का उन्होंने शिलान्यास और लोकार्पण किया था।

 

MadhyaBharat 26 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.