Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बंगाल की खाड़ी में उठा "आसानी" चक्रवाती तूफान हुआ और मजबूत
kolkata, "Easy" cyclonic storm, intensified,Bay of Bengal

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बना "आसानी" चक्रवाती तूफान से पश्चिम बंगाल के समुद्री तटीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान लगातार मजबूत हो रहा है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विज्ञान विभाग ने दी।

फिलहाल यह चक्रवात सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे अंडमान निकोबार दीप समूह के पोर्ट ब्लेयर से 620 किलोमीटर उत्तर पश्चिम और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम समुद्र तट से 640 किलोमीटर दक्षिण पूर्व, ओडिशा के पुरी समुद्र तट से 740 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पूर्व में स्थित था।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यह धीरे-धीरे तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह से पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल में इसका सबसे अधिक प्रभाव 10 मई को पड़ेगा। नौ मई तक समुद्र से मछुआरों को वापस लौटने को कह दिया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक जीके दास के मुताबिक चक्रवात के प्रभाव से दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर समेत कोलकाता, हावड़ा और हुगली में बारिश हो रही है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। मंगलवार को 60- 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार को राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 12 मई को चक्रवात का प्रभाव खत्म हो जाएगा।

MadhyaBharat 9 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.