Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जा सकती है झारखंड के सीएम सोरेन की कुर्सी
 जा सकती है झारखंड के सीएम सोरेन की कुर्सी

 

लाभ के दोहरे पद मामले में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट भेजी 

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सर पर भी अब तलवार लटकने लगी है। सोरेन की विधायक और सीएम पद की कुर्सी खतरे में है। ऑफिस ऑफ प्रॉफिट यानी लाभ के दोहरे पद  के मामले में चुनाव आयोग ने राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। यह मामला मुख्यमंत्री रहते एक खदान आवंटित करना और शैल कंपनियां बनाकर उसका गलत तरीके से लाभ उठाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि  राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को अयोग्य ठहराए जाने पर मुहर लगा दी है।  अभी इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐलान होने के बाद  उनकी विधायकी जा सकती है।  हालांकि हेमंत सोरेन की तरफ से हाई कोर्ट में इसे याचिका दायर की गई है। वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के  करीबी सहयोगी प्रेम प्रकाश को प्रवर्तन निदेशालय  ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने उनके आवास से 2 एके 47 राइफलें और 60 कारतूस बरामद की थी। ईडी ने यह कार्रवाई झारखंड के खनन घोटाले के सिलसिले में की। इसमें खनन सचिव पूजा सिघल को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मसले पर  झारखंड पुलिस ने इन राइफलों पर अपना दावा किया था।  पुलिस ने बताया था कि  दो आरक्षियों ने बारिश के कारण इन राइफलों को प्रेम प्रकाश के यहां रख दिया था। इन दोनों आरक्षियों को निलंबित भी कर दिया गया है। इस मामले में ईडी ने झारखंड के अलावा प्रेम प्रकाश से जुड़े बिहार और तमिलनाडु के ठिकानों की भी तलाशी ली।

 

MadhyaBharat 25 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.