Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
new delhi, Lok Sabha, proceedings adjourned

नई दिल्ली। विपक्ष के नीट मुद्दे पर चर्चा की मांग के चलते शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष चाह रहा था कि सरकार नीट मुद्दे पर चर्चा कराए जबकि संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद केवल धन्यवाद प्रस्ताव पर ही चर्चा होती है।

 

लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई। कार्यवाही की शुरुआत में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट के मुद्दे पर अपनी बात रखने की मांग की। इसके चलते कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष ने फिर यही मुद्दा उठाया। इसपर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद किसी अन्य विषय पर चर्चा की कोई परंपरा नहीं रही है। इसके बाद केवल धन्यवाद प्रस्ताव पर ही चर्चा होती है। हंगामे को बढ़ता देख अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

इससे पहले सुबह लोकसभा अध्यक्ष ने दिवंगत पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ब्रह्मानंद मंडल, जयभद्र सिंह, डी. वेणुगोपाल मनोहर जोशी, डॉ. शफीकुर रहमान बर्क, सी.पी.एम. गिरियप्पा, ए. गणेशमूर्ति, कुँवर सर्वेश कुमार, राजवीर दिलेर, वी. श्रीनिवास प्रसाद, एम. सेल्वराज, सुशील कुमार मोदी और प्रतापराव बी भोसले को श्रद्धांजलि दी। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर तृणमूल कांग्रेस सदस्य एसके नुरुल इस्लाम ने शपथ ली। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने अपने ही स्थान से शपथ ग्रहण की।

MadhyaBharat 28 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.