Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
निपाह वायरस पर केंद्र सरकार की लगातार नजर
new delhi, Central government, constant vigil on Nipah virus

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय निपाह वायरस के संक्रमण पर पूरी निगरानी रख रहा है और केरल में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। यह जानकारी स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने शुक्रवार को दी।

उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि केरल में जब निपाह वायरस का पहला मामला सामने आया था तो स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट मोड पर एक अधिसूचना भेजी थी। केंद्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है।

भारती पवार ने बताया कि केंद्र सरकार की टीम केरल गई थी और निपाह वायरस से संदिग्ध संक्रमित व्यक्तियों के नमूनों का परीक्षण पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में किया गया था। एनआईवी और आईसीएमआर के वैज्ञानिक भी वहां गए थे। अब वहां स्थिति नियंत्रण में है। पिछले कुछ दिनों से वहां कोई नया मामला नहीं आया है।

उल्लेखनीय है कि निपाह वायरस से केरल में दो लोगों की मौत हो चुकी है और चार लोगों का इलाज चल रहा है। वायरस की जांच के लिए 323 सैंपल लिये गए थे, जिनकी जांच में 317 सैंपल का परिणाम नेगेटिव आया।

MadhyaBharat 22 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.