Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ खड़गे ने की बैठक
new delhi, Kharge holds meeting, Congress

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक की।

कांग्रेस की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि आज पार्टी मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक बैठक पार्टी अध्यक्ष ने बुलाई। इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल समेत दिल्ली के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इससे पहले भी कांग्रेस आलाकमान अन्य राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना सहित कई अन्य राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में बैठकें कर चुके हैं।

MadhyaBharat 16 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.