Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पश्चिम मेदिनीपुर जिले में चलती रेलगाड़ी के डिब्बे हुए अलग
kolkata,  train separated , Paschim Medinipur district

कोलकाता। हावड़ा से पुरी जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई । यह रेलगाड़ी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हावड़ा से पुरी के लिए रवाना हुई थी। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नेकुड़सेनी स्टेशन पर पहुंचने से पहले अचानक ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे से अलग हो गए।

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर प्रवेश करने से पहले कपलिंग खुल गई थी। इंजन के साथ दो डिब्बे जुड़े रहे और उन्हीं दोनों डिब्बों को लेकर इंजन आगे बढ़ने लगा । बाकी डिब्बे पटरी पर छूट गए। इसकी भनक लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत स्टेशन मास्टर और रेलवे के अन्य अधिकारियों के सहयोग से उस पटरी पर सिग्नल को बंद किया गया और सभी गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई।

सुपरफास्ट ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए इंजन को रोका और फिर धीरे-धीरे पीछे करके उसे अलग हुए डिब्बों के पास लाया गया। रेलवे के तकनीशियन ने खुली हुई कपलिंग को फिर से जोड़ा। उसके बाद बाकी डिब्बों की भी कपलिंग चेक की गई और करीब एक घंटे के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

MadhyaBharat 21 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.