Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
झामुमो कांग्रेस और राजद ने राज्य के विकास में लगाया ग्रहण : जेपी नड्डा
khunti,JMM, Congress ,JP Nadda

खूंटी । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के विकास में ग्रहण लगाने का काम किया। हेमंत सोरेन ने भी कांग्रेस से सीखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जेएमएम भी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई। उन्होंने परिवारवाद को बढ़ावा दिया। भाई-भतीजावाद को पनाह दी। युवाओं के साथ छल किया और अपने ​ही परिवार में जो पराये दिखे उन्हें दरकिनार किया।

 

नड्डा ने कहा कि झारखंड को कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी से मुक्ति दिलाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा मां, बेटी-रोटी और आदिवासी अस्मिता की रक्षा की यात्रा है। ये यात्रा आदिवासी की जमीन को हड़पने से बचाने की यात्रा है। जेपी नड्डा सोमवार को ि भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे।

 

इससे पहले जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। मैं लोकसभा चुनाव के दौरान भी झारखंड आया था और चुनावी सभाएं की थीं। उस समय भी हमें मालूम था कि इंडी अलायंस द्वारा किस तरह से झूठ फैलाया जा रहा है, लोगों को बरगलाया जा रहा है। मैं झारखंड की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इंडी अलायंस की एक नहीं सुनी और यहां से भाजपा को जीत दिलाई।

 

जेपी नड्डा ने कांग्रेस काे सबसे महाभ्रष्ट पार्टी बताया और कहा कि कांग्रेस राष्ट्र विरोधी तत्वों व अलगाववादी तत्वों की पोषक है। उन्होंने प्रदेश और देश को भाई भतीजावाद, तुष्टीकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से ग्रसित किया। ये कहते थे कि हम हर परिवार को एक-एक लाख रुपये देंगे। क्या आपको मिल गया? इन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हम चूल्हा भत्ता देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने घर-घर में गैस सिलेंडर पहुंचा दिया लेकिन इनका चूल्हा भत्ता नहीं मिला।

 

आदिवासियों की रक्षा सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

जेपी नड्डा ने कहा कि आदिवासियों की रक्षा यदि कोई कर सकता है तो भाजपा ही कर सकती है। झारखंड गठन का काम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में हुआ। उन्होंने केंद्र की योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने अपने इस 100 दिन के कार्यकाल में तीन करोड़ मकान की स्वीकृति दी है। 100 दिन के अंदर 70 साल से अधिक के बुजुर्गों के लिए पांच लाख तक इलाज की सुविधा मुफ्त की है। अब 25 हजार गांव में सड़क बनाने का काम हो रहा है।

 

झारखंड में आदिवासियों की संख्या 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई

जेपी नड्डा ने कहा कि आज झारखंड में आदिवासियों की संख्या 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने पूछा कि ये कैसी सरकार है और प्रदेश का प्रशासन किस प्रकार से काम कर रहा है? रोहिंग्याओं को यहां बसाया जा रहा है। लोग गलत तरीके से शादियां कर रहे हैं। आदिवासियों की जमीनों को हड़पा जा रहा है। ये सब काम सुनियोजित तरीके से हो रहा है और यहां की सरकार ये होने दे रही है।

 

इससे पहले खूंटी पहुंचने के बाद नड्डा ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

 

MadhyaBharat 23 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.