Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वाराणसी में पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या
varansi, Wife and three children ,shot dead

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। मंगलवार को मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी।

 

पुलिस के मुताबिक भदैनी गांव में रहने वाले राजेन्द्र गुप्ता ने पत्नी नीतू (45), बेटे नवेन्द्र गुप्ता (25), सुबेंद्र गुप्ता (15) और बेटी गौरंगी गुप्ता (16) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। राजेंद्र के घर में 20 किरायेदार रहते हैं, लेकिन किसी को भी भनक नहीं लगी।

 

स्थानीय निवासी शिवम ने बताया कि आरोपित का अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। वह दूसरी शादी करना चाहता था। राजेंद्र को किसी ज्योतिषि ने बताया था कि उसकी तरक्की में पत्नी नीतू बाधा बन रही है। राजेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था लेकिन पत्नी इसका विरोध करती थी। आशंका है​ कि इसी वजह से उसने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का मारा डाला। राजेंद्र पहले भी अपने पिता और एक गार्ड की हत्या कर चुका है।

MadhyaBharat 5 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.