Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उत्तराखंड : भारी बारिश से बदरीनाथ हाइवे छह जगहों पर अवरुद्ध
Uttarakhand, Badrinath highway , heavy rains

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार की दोपहर बाद हुई भारी बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छह जगहों पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। इस कारण यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोक दिया गया है। भारी बारिश के कारण मार्ग को खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आज दोपहर बाद से जिले में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे लोग बहुत डरे सहमे हुए हैं। जिला आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाइवे पागल नाला, गुलाब कोटी, हेलंग, पीपलकोटी, छिनका, कंचनगंगा आदि स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। एहतियातन तीर्थयात्रियों को गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग आदि सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है।

वर्चुअल पुलिस थाने के अनुसार भारी बारिश के कारण मार्ग खुलने की संभावना कम है। इसलिए यात्रियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर रोके जाने की अपील की जा रही है। बदरीनाथ हाइवे पर छिनका में पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा आता जा रहा है, जिससे यहां पर सड़क मार्ग खोलने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

MadhyaBharat 12 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.