Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भूकंपग्रस्त तुक्री की मदद को आगे आया भारत
new delhi, India came forward, help earthquake-hit Turkey

नई दिल्ली। भारत भूकंपग्रस्त तुक्री की मदद के लिए आगे आया है। रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता वाले भूकंप के चलते हजारों लोगों के मारे जाने और मलबे में दबे होने की आशंका है। इसी बीच भारत तुर्की के साथ समन्वय करते हुए तुरन्त खोज और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ टीमें और चिकित्सा दल सहित राहत सामग्री भेजेगा।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने तत्काल राहत उपायों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को साउथ ब्लॉक में एक बैठक की। उनकी यह बैठक प्रधानमंत्री के तत्काल राहत देने के निर्देश के बाद आयोजित की गई।

विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों के साथ 100 कर्मियों वाली एनडीआरएफ की दो टीमें खोज और बचाव कार्यों के लिए भूकंप प्रभावित क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हैं। आवश्यक दवाओं के साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के साथ मेडिकल टीमें भी तैयार की जा रही हैं। तुर्की की सरकार और अंकारा में भारतीय दूतावास और इस्तांबुल में महावाणिज्य दूतावास कार्यालय के बीच समन्वय से राहत सामग्री भेजी जाएगी।

 

बैठक में कैबिनेट सचिव, गृह मंत्रालय, एनडीएमए, एनडीआरएफ, रक्षा, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह ही बेंगलुरु, कर्नाटक में अपने भारत ऊर्जा सप्ताह-2023 कार्यक्रम में कहा था कि भारत भूकंप प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा था कि तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप सरकार नजर बनाए हुए है। कई लोगों के मरने और नुकसान की खबर है। तुर्की के पास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत के 140 करोड़ लोगों की सहानुभूति सभी भूकंप प्रभावित लोगों के साथ है।

MadhyaBharat 6 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.