Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सरकार डिजिटल मीडिया विनियमन के लिए सरकार जल्‍द कानून लाएगी
सरकार डिजिटल मीडिया विनियमन के लिए सरकार जल्‍द कानून लाएगी

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी 

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि डिजिटल मीडिया के विनियमन के लिए सरकार जल्‍द ही एक कानून लाएगी। कल जयपुर में एक समाचार पत्र के रजत जयंती समारोह में ठाकुर ने कहा कि अब डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी मान्‍यता मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि पहले समाचार प्रसार एक पक्षीय था लेकिन अब इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया के विकास के साथ यह बहुआयामी हो गया है। अनुराग  ठाकुर ने मीडिया से अपना काम पूरी जिम्‍मेदारी से करने तथा भय और भ्रम का माहौल बनाने से बचने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार व्यापार सुगमता तथा दैनिक जीवन को सुविधा संपन्‍न बनाने के लिए प्रयासरत है और कंपनियों की पंजीकरण की प्रक्रिया में बदलाव इसी दिशा में एक कदम है। इस अवसर पर राजस्‍थान के राज्‍यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सबसे बड़ा संदेशवाहक है और पत्रकारिता का उद्देश्‍य संवैधानिक मूल्‍यों और लोकतंत्र में आस्‍था को मजबूत करना है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार डिजिटल मीडिया नियमन के लिए एक विधेयक पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले समाचारों का एकतरफा संचार हुआ करता था, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के विकास से समाचारों का संचार बहुआयामी हो गया है। उन्होंने कहा कि अब गांव की छोटी-छोटी खबरें भी डिजिटल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय पटल तक आ जाती है। लेकिन वर्तमान में डिजिटल मीडिया अवसरों के साथ-साथ चुनौतियां भी पेश करता है, यह भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरह स्व-नियमित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिकांश प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को स्व-नियमन पर छोड़ दिया है। एक अच्छा संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार यह देखेगी कि इस पर क्या किया जा सकता है। ठाकुर ने कहा कि इसके नियमन की आवश्यकता है और इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार जल्द ही कानून लाएगी।

MadhyaBharat 24 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.