Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल समेत 6 कट्टरपंथी हिरासत में
chandigarh, 6 radicals , Khalistan supporter ,Amritpal

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शनिवार को करीब पांच घंटे तक विशेष ऑपरेशन चलाकर खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को नकोदर के निकट से हिरासत में ले लिया। अमृतपाल के पांच समर्थकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। हालांकि पंजाब पुलिस या किसी सरकारी प्रवक्ता ने आधिकारिक तौर पर अमृतपाल की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है लेकिन सूत्रों के मुताबिक उसे गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव इस पूरे घटनाक्रम पर शाम तक मीडिया से बातचीत करेंगे।

पंजाब सरकार ने किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका के चलते राज्य में रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट और सामान्य सेवाओं को निलंबित कर दिया है। पंजाब के 12 जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने प्रदेशवासियों से सूबे में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने यह कार्रवाई ऐसे समय में की है, जब अमृतपाल ने रविवार से मुक्तसर साहिब में खालसा मार्च निकालने का ऐलान कर रखा था।

अमृतपाल सिंह पिछले कुछ दिनों से पंजाब में काफी सक्रिय था। वह पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ा रहा था। खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल के खिलाफ पंजाब में तीन केस दर्ज हैं, जिनमें से दो मामले अमृतसर जिले के अजनाला थाने में हैं। अपने एक करीबी की गिरफ्तारी से नाराज होकर अमृतपाल ने बीती 23 फरवरी को समर्थकों के साथ मिलकर अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। इसके बाद अमृतपाल खुलेआम पंजाब सरकार तथा पंजाब पुलिस को चुनौती दे रहा था।

शनिवार को पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देश पर फिरोजपुर, संगरूर, मोगा, एसएएस नगर (मोहाली) और पटियाला समेत आठ जिलों की पुलिस को अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए विशेष ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। इस ऑपरेशन को शुरू करने से पहले पुलिस ने रविवार दोपहर 12 बजे तक पंजाब में इंटरनेट और सामान्य एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया।

पुलिस ने अर्ध सैनिक बलों के साथ मिलकर आज अमृतसर जिले में स्थित अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा की भी घेराबंदी की।

 

पुलिस ने जालंधर के पास नाकाबंदी करके अमृतपाल के काफिले के वाहनों को रोका लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने यहां अमृतपाल के पांच समर्थकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस के 70 वाहनों ने अमृतपाल का पीछा करना शुरू किया। अमृतपाल ने पुलिस को कई बार चकमा दिया लेकिन करीब पांच घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने अमृतपाल को नकोदर के पास काबू कर लिया। पुलिस ने अमृतपाल व उसके समर्थकों को कहां रखा है, समाचार लिखे जाने तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

कौन है अमृतपाल सिंह:

- अमृतपाल सिंह अमृतसर जिले के जल्लूपुर खेड़ा का निवासी है।

- साल 2012 में काम के सिलसिले में दुबई गया था।

- करीब दस साल बाद 2022 में दुबई से स्वदेश लौटा।

- साल 2022 में उसे 'वारिस पंजाब दे' का मुखी बनाया गया।

- पिछले साल 9 दिसंबर को उसने गुरुद्वारा बिहारीपुर में तोड़फोड़ की।

- पिछले साल 13 दिसंबर को जालंधर के गुरुद्वारे में तोड़फोड़ की।

- इस साल 15 फरवरी को अमृतपाल सिंह के खिलाफ अजनाला थाने में केस दर्ज किया गया।

- इससे चिढ़कर अमृतपाल सिंह ने 23 फरवरी को अजनाला थाने पर अपने समर्थकों के साथ कब्जा किया।

MadhyaBharat 18 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.