Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांवड़ तीर्थयात्रियों का डीजे बिजली के तार से टकराया आठ की मौत
patna, DJ of Kanwar pilgrims  , eight killed

पटना । बिहार के वैशाली जिले में करंट लगने से आठ कांवड़ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा हाजीपुर-जंदाहा रोड पर रविवार देररात करीब 11:45 बजे हुआ। लगभग छह लोगों के झुलसने की भी सूचना है। एसडीपीओ (सदर) ओमप्रकाश ने इसकी पुष्टि की है।

 

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा है कि इंडस्ट्रियल थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के कांवड़ियां डीजे लेकर जा रहे थे। डीजे काफी ऊंचा था। इस दौरान डीजे बिजली के तार से सट गया। इसके कारण करंट लगने से आठ लोगों की मृत्यु हो गई और कुछ लोग झुलस गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि म्यूजिक सिस्टम (डीजे) को एक ट्रैक्टर ट्राली पर रखा गया था। यह हादसा नाइपर गेट के पास बाबा चौहरमलके पास हुआ। एसडीपीओ ओमप्रकाश का कहना है कि सभी मृतकों की पहचान हो गई है। सभी पास के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले थे। इनके नाम रवि कुमार पिता धर्मेंद्र पासवान, राजा कुमार पिता दिवगंत लाला दास, नवीन कुमार पिता दिवंगत फुदेना पासवान, अमरेश कुमार पिता सनोज भगत, अशोक कुमार पिता मंटू पासवान, चंदन कुमार पिता चंदेश्वर पासवान, कालू कुमार पिता परमेश्वर पासवान और आशी कुमार पिता मिंटू पासवान हैं।

 

यह कांवड़ तीर्थयात्री सावन माह के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहलेजा घाट से जल लेकर लौट रहे थे। इनको आज सुबह बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करना था। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी यशपाल मीणा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसा और झुलसे लोगों के बारे में जानकारी ली। इस समय उमेश दास के पुत्र राजीव कुमार का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे में झुलसे कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

MadhyaBharat 5 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.