Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
संसद में आएगा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
new delhi, No-confidence motion ,Parliament

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को विपक्षी दलों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर नोटिस दिया। प्रस्ताव को अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकृति प्रदान कर दी और उचित समय पर चर्चा कराने का आश्वासन दिया।

 

 

लोकसभा में 12 बजे कार्यवाही शुरू होने के थोड़े समय बाद अध्यक्ष बिरला ने कहा कि उन्हें सदस्य गौरव गोगोई की ओर से नियम 198 के अंतर्गत मंत्रिपरिषद में अविश्वास का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इसके बाद प्रस्ताव को सदन में पेश किए जाने की अनुमति के लिए समर्थन देने वाले सांसद अपने स्थान पर खड़े हुए । अनुमति के लिए आवश्यक संख्या को देखते हुए अध्यक्ष ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी।

 

 

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की अनुमति दी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी दलों से चर्चा करके और नियमों के तहत उचित समय पर चर्चा की तिथि से सभी को अवगत करा दूंगा।

 

उल्लेखनीय है कि मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से आज लोकसभा में अविश्वास का नोटिस दिया गया था। विपक्ष लगातार मणिपुर के हालात और वहां दो महिलाओं के साथ हुई अभद्रता का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री से इस पर बयान की मांग कर रहा है।

 

MadhyaBharat 26 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.