Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

 

अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात में गांधीनगर रेलवे स्टेशन से नई और आधुनिक वंदेभारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी को रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महत्‍वाकांक्षी अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया।अहमदाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के भारत से देश के शहरों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बदलते समय और मांग के अनुसार शहरों के पुनर्विकास का समय आ गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पुराने शहरों में सुधार और विस्तार पर ध्यान दिये जाने के साथ-साथ वैश्विक व्यापार की मांग के अनुरूप नए शहरों का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एक साथ बसे दो शहरों के नेटवर्क के निर्माण पर ध्यान दे रही है।प्रधानमंत्री ने महत्वाकांक्षी आत्मनिर्भर भारत के शहरी विकास के लिए आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के प्रति अपनी सरकार के संकल्‍प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने देश में इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण और संचालन के लिए फेम योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सात हजार  से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी जा चुकी है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में आठ सौ दस किलोमीटर मेट्रो रेल नेटवर्क का काम पूरा हो चुका है और 982 किलोमीटर मेट्रो मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश भी इस अवसर पर मौजूद थे। स्‍वदेश में निर्मित सेमी हाईस्‍पीड एक्‍सप्रेस रेलगाडी गांधीनगर और मुम्‍बई सैन्‍ट्रल के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री ने गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक रेल की सवारी की। इसके बाद उन्‍होंने कालूपुर स्टेशन से दूरदर्शन केन्द्र मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो रेल में सफर किया। अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण में 21 किलोमीटर पूर्व-पश्चिम गलियारा और 19 किलोमीटर उत्‍तर-दक्षिण गलियारा शामिल है, जिसके निर्माण पर करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। पूर्व-पश्चिम मेट्रो दो दिन बाद जनता के लिए उपलब्‍ध होगी और उत्‍तर-दक्षिणी मार्ग पर छह अक्‍तूबर से लोग मेट्रो की सवारी कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री शाम को अम्बाजी में सात हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वे अम्बा जी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे और गब्बर तीर्थ में महाआरती में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री अम्‍बाजी से मुख्‍यमंत्री गौवंश पोषण योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

 

MadhyaBharat 30 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.