Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महाराष्‍ट्र सरकार ने दीपावली के अवसर पर कईं नए कार्यक्रमों की घोषणा की
महाराष्‍ट्र सरकार ने दीपावली के अवसर पर कईं नए कार्यक्रमों की घोषणा की

 

विशेष दीपावली अनाज किट प्रदान करने की शुरुआत की गई 

महाराष्‍ट्र में दीपावली अलग तरीके से मनायी जाती है। राज्‍य में यह उत्‍सव पांच दिन तक चलता है। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक, सांस्‍कृतिक और साहित्यिक परम्‍पराओं से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस समारोह का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा प्रात:काल संगीत का आनन्‍द लेना हैं, जिसे दिवाली पहट कहा जाता है। आज प्रात: काल के मुहूर्त को नरकासुर पर भगवान श्रीकृष्‍ण की विजय से जोड़कर देखा जाता है। विजय उत्‍सव के प्रतीक के रूप में सभी घरों में तेल के दिए जलाए जाते हैं और द्वार पर रंगोलिया सजायी जाती हैं। इस अवसर प्रात: कालीन पवित्र स्‍नान एक पुरानी परम्‍परा है। स्‍नान के बाद परिवार के सदस्‍यों के बाद अल्‍पाहार किया जाता है। दीपावली के अवसर पर राज्‍य में पत्रिकाओं के विशेष दीपावली अंकों के प्रकाशन की भी परम्‍परा है। इसका उद्देश्‍य पाठकों को उत्‍सव का साहित्यिक पक्ष प्रदान करना है। संस्‍कृत के विद्वान रचनाकार धनश्री लेले ने इस परम्‍परा के बारे में आकाशवाणी के श्रोताओं के लिए विशेष जानकारी दी।

महाराष्‍ट्र में दीपावली उत्‍सव का एक प्रमुख आकर्षण उन ऐतिहासिक किलों की अनुकृतियां हैं, जिनका निर्माण बच्‍चे करते हैं। यह परम्‍परा मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत से जुड़ी हुई है। दीपोत्‍सव के अवसर पर महाराष्‍ट्र में पवित्र नदियों के घाटों पर तीर्थ यात्रा की भी परम्‍परा है। सोलापुर जिले के पंढरपुर में चन्‍द्रभागा नदी के घाट पर इस अवसर पर एक हजार एक दिए जलाए जाते हैं। महाराष्‍ट्र सरकार और सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र के जाने-माने लोग इस अवसर पर मराठी संस्‍कृति पर आधारित विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। महाराष्‍ट्र की नई सरकार ने दीपावली के अवसर पर कईं नए कार्यक्रमों की घोषणा की है। सरकार की ओर से विशेष दीपावली अनाज किट प्रदान करने की शुरुआत की गई है, जिसे आनन्‍द शीधा नाम दिया गया है। राशन की दुकानों पर कार्ड धारकों को इसके माध्‍यम से अनाज उपलब्‍ध कराया जाएगा। सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान समर्पित स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों, परिवहन कर्मचारियों और शिक्षकों के सम्‍मान में उन्हें विशेष दिवाली बोनस देने की भी घोषणा की है।

MadhyaBharat 24 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.