Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
NEET में छात्राओं के इनर वियर उतरवाये गए
NEET में छात्राओं के इनर वियर उतरवाये गए

 

केरल फिर एक बार विवादों में आया 

केरल के कोल्लम जिले के एक निजी शिक्षण संस्थान में  NEET की परीक्षा हुई। यहां परीक्षा के दौरान कुछ छात्राओं को बेहद अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ा। जिसपर पर अब विवाद शुरू हो गया है।  परीक्षा से पहले कुछ छात्राओं को जांच के दौरान इनरवियर भी उतारने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें परीक्षा में शामिल होने से रोका जा रहा था। अब केरल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि  कोल्लम जिले में एनईईटी परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं के जांच के नाम पर इनरवियर उतारने के लिए मजबूर किया गया।  युवतियों के बयान के बाद महिला अधिकारियों की टीम ने मामला दर्ज किया है। नीट परीक्षा के आयोजन के दौरान मामला सोमवार को तब सामने आया जब एक 17 वर्षीय लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी नीट की परीक्षा में शामिल हुई थी और वह इस घटना से अभी तक सदमे में है। पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी को परीक्षा के लिए 3 घंटे से अधिक समय तक बिना अंडरवियर के बैठना पड़ा। लड़की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने नीट बुलेटिन में उल्लिखित ड्रेस कोड के अनुसार कपड़े पहने थे।लेकिन मैनेजमेंट ने छात्राओं के साथ बदसलूकी की। शर्मनाक घटना को लेकर विभिन्न युवा संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

MadhyaBharat 19 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.