Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सहयोगी दल के उम्मीदवारों को जीताना भाजपा की जिम्मेदारी: देवेंद्र फडणवीस
mumbai, BJP

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सहयोगी दल के उम्मीदवारों को जीताने की जिम्मेदारी भी भाजपा की है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता अपने लिए 10 घंटे और पार्टी के लिए 14 घंटे का समय देने का प्रयास करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि महाराष्ट्र में भाजपा ही बॉस बनी रहे।

 

भाजपा की ओर से मुंबई में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा के साथ आगामी चुनाव में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी मिलकर चुनाव लड़ने वाली है। दोनों पार्टियां खुद के उम्मीदवारों के लिए मेहनत करेंगी, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को इन दलों के कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाए रखना जरुरी है। साथ ही भाजपा को महाराष्ट्र में नंबरवन बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करना भी जरूरी है।

 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कार्यकर्ता गांव, तहसील, जिला स्तर पर प्रभावित व्यक्तियों से संपर्क करें और अगले एक साल के लिए रोडमैप तैयार बनाकर काम करें। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पहले पार्टी और बाद में मैं की नीति पर काम करना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज मैं जहां खड़ा हूं, सिर्फ पार्टी कर वजह से हूं। अगर मैंने पार्टी छोड़ा तो मेरी जमानत भी जब्त हो जाएगी। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को प्रथम मानना जरूरी है।

MadhyaBharat 3 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.