Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस विधायक इजाहरुल हुसैन की खुली चुनौती
kishanganj, Congress MLA, open challenge

किशनगंज । बिहार में किशनगंज विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन ने भाजपा  को खुली चुनौती दी है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि अगर अल्पसंख्यक (मुस्लिम) जब एक जुट हो जाएंगे तो आपको कहां भेजेंगे, ये आपको पता नहीं चलेगा। अगर हम नहीं रहेंगे तो आप कहां से रहियेगा।

 

कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन के इस बयान के बाद बिहार की सियासी माहौल गर्म हो सकता है। दरअसल, किशनगंज के कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन ने वक्फ संशोधन बिल पर भाजपा  पर निशाना साधा हैे। इस दौरान उन्होंने ये बयान दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अल्पसंख्यकों को टारगेट कर राजनीति करना भाजपा बंद करें। 

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अल्पसंख्यक (मुस्लिम) जब एकजुट हो जाएंगे तो आप कहां जाएंगे पता नहीं चलेगा। विधायक इजहारुल हुसैन ने कहा कि हम नहीं रहेंगे तो आप राजनीति तक नहीं कर सकते हैं। जब हम हैं तो आप पॉलिटिक्स कर लीजिए, लेकिन अल्पसंख्यकों (मुस्लिम) पर टारगेट नहीं करें। कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। हमारी बाबरी मस्जिद चली गई। ईसीसी का मुद्दा चला गया। भाजपा  के पास विकास का तो कोई मुद्दा बचा नहीं है, इसलिए मुस्लिमों को टारगेट कर उनके वक्फ की जमीन पर नजर डाले हुए है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में अन्य धर्म के लोगों को शामिल करना संविधान के खिलाफ चैलेंज है इसको बर्दास्त नहीं कर सकते है।

 

MadhyaBharat 18 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.