Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हंगामे के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
new delhi,Amid uproar, proceedings

नई दिल्ली । भाजपा और विपक्ष द्वारा एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगाने और शोरशराबे के कारण मंगलवार को राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ कांग्रेस के संबंधों को लेकर उन पर आरोप दोहराए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेता जॉर्ज सोरोस द्वारा दी जा रही वित्तीय सहायता वाली संस्था में सदस्य हैं। विपक्ष को ये साफ करना चाहिए कि जो लोग देश की सुरक्षा, संप्रभुता के लिए खतरा हैं, उन लोगों से उनका क्या रिश्ता है। देश जानना चाहता है। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें हमारे देश को अस्थिर करना चाहती हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया में पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गई है।

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सारे आरोपों को खारिज करते हुए इसे झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष अडाणी के मुद्दे पर चर्चा करने से भाग रहा है।

जगदीप धनखड़ ने अपने चैंबर में नड्डा और खड़गे के साथ बैठक की, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सदन सुचारू रूप से चले।

कार्यवाही शुरू होने के 6 मिनट के भीतर ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसी तरह सभापति जगदीप धनखड़ ने भी राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद ही राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में फिर हो हल्ला और नारेबाजी शुरू हो गई। नतीजतन शोरशराबे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही आज दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही अब बुधवार, 11 दिसंबर को फिर शुरू होगी।

 

 

MadhyaBharat 10 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.