Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अपनी जड़ों से जुड़े रहने वाले राष्ट्र विकास और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हैं: नरेन्द्र मोदी
new delhi, Nations ,Narendra Modi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि अंडमान एवं निकोबार के द्वीपों का नाम हमारे नायकों के नाम पर रखना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को याद रखें। जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे विकास एवं राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर शिव अरूर की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीपों का नाम हमारे नायकों के नाम पर रखना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को याद रखें। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और उन प्रतिष्ठित हस्तियों की स्मृति को संरक्षित करने और बनाए रखने के हमारे बड़े प्रयास का भी हिस्सा है जिन्होंने हमारे देश पर एक अमिट छाप छोड़ी।


उन्होंने कहा कि आखिरकार, जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे ही विकास और राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़ते हैं। इसके साथ ही, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का भी आनंद लें। सेलुलर जेल भी अवश्य जाएं और महान वीर सावरकर के साहस से प्रेरणा लें।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर नामकरण समारोह में अपने भाषण का लिंक भी साझा किया है।

MadhyaBharat 18 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.