Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ईडी का तेजस्वी यादव समेत लालू के परिवार के ठिकानों पर छापा
new delhi, ED raids , Lalu

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती जार रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू के परिवारवालों के बिहार और दिल्ली स्थित 15 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू की तीनों बेटियों और गाजियाबाद में उनके रिश्तेदारों के यहां छापा मारा है।

 

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी मनी लांड्रिंग के मामले में एक साथ 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की छापेमारी दिल्ली में लालू प्रसाद की बेटियों के आवास, गुरुग्राम में एक प्राइवेट बिल्डर के दफ्तर समेत बिहार में अलग-अलग शहरों में चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी कर रहा है। ईडी के अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित राजद नेता के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई कर रहे हैं।

 

इसके अलावा लालू परिवार के करीबी रहे पूर्व राजद विधायक सैयद अबू दोजाना के आवास पर फुलवारी शरीफ में छापेमारी की गई है। अबु दोजाना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। वे लालू परिवार के पटना के सगुना मोड़ स्थित बन रहे बिहार के सबसे बड़े मॉल का काम देख रहे थे। अबु दोजाना पर लालू परिवार की कई और कारोबारी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं।

लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम ने सोमवार को उनके आवास पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनसे पूछताछ की थी। जांच एजेंसी ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में विशेष अदालत ने लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों सहित अन्य सभी आरोपितों को 15 मार्च को तलब किया है।

MadhyaBharat 10 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.