Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत
dehradoon, Rain disaster , Uttarakhand

देहरादून/चंपावत।  उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है। जनपद चम्पावत के देवपुरा बनबसा में जलभराव में कुछ लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने अब तक 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाल लिया है। मुख्यमंत्री धामी बाढ़ जैसे हालात पर खुद नजर बनाए हुए हैं। चंपावत सहित अन्य जिलाधिकारियों से बात कर अलर्ट  पर रहने के निर्देश दिए हैं। देर रात एसडीआरएफ को सूचना मिली कि चंपावत जनपद के देवपुरा बनबसा में कुछ लोग जलभराव के कारण फंसे हुए हैं। जिस पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लगातार बढ़ते जल स्तर और भारी बारिश के बीच, देवपुरा बनबसा में रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। अब तक टीम ने 11 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जिनमें 2 बच्चे, 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। रेस्क्यू कार्य को त्वरित गति से करने के लिए एसडीआरएफ टीम को दो भागों में बांटा गया है।  टनकपुर के वार्ड नंबर 9 में जलभराव के कारण रेस्क्यू कार्य में लगी हुई है। दूसरी टीम, जिसका नेतृत्व एसआई मनीष भाकुनी कर रहे हैं, देवपुरा बनबसा में लगातार रेस्क्यू कार्य कर रही है। 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल गोपेश्वर (चमोली) से ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जनपद में हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत ज़िलाधिकारियों से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। चम्पावत और उधमसिंहनगर के जिलाधिकारियों को भारी बारिश व बाढ़ जैसे हालातों के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थितियों के दृष्टिगत तैयारियों को पूर्ण रखा जाए।

 

मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन को राहत व बचाव कार्यों के लिए हाई अलर्ट मोड पर रहने और जिन स्थानों पर बाढ़ और जल भराव की स्थिति है वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ,'आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम, ज़िलाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं और हर परिस्थिति की मॉनिटरिंग कर रहा हूं।''

MadhyaBharat 8 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.