Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
विधानसभा चुनाव जीते भाजपा के 10 सांसदों ने दिया इस्तीफा
new delhi, 10 BJP MP, assembly elections resigned

नई दिल्ली। हाल के चुनावों में विधानसभाओं के लिए निर्वाचित भाजपा के 12 सांसदों में से 10 ने बुधवार को संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दो और सांसद भी जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।

इस्तीफा देने वाले सांसदों में 9 लोकसभा से और एक राज्यसभा से हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल शामिल हैं। मध्य प्रदेश से जीतने वाले नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक हैं। छत्तीसगढ़ में अरुण साव और गोमती साई ने जीत हासिल की है। राजस्थान से राज्यवर्धन राठौर, महंत बालकनाथ, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा ने जीत दर्ज की है। किरोड़ी लाल मीणा राज्यसभा से सांसद हैं।

 

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और सांसद महंत बालक नाथ ने अभी इस्तीफा नहीं दिया। वह जल्द ही इस्तीफा देंगे।

 

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी को हाल ही में संपन्न पांच राज्यों में तीन राज्यों मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बहुमत प्राप्त हुआ था। पार्टी ने अभी इन राज्यों में सरकार गठन को लेकर किसी चेहरे को मुख्यमंत्री तय नहीं किया है। भाजपा ने इस बार के विधानसभा चुनावों में कुल 21 सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से 12 को जीत हासिल हुई और बाकी 9 सांसद चुनाव हार गए।

MadhyaBharat 6 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.