Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एक बार फिर कोरोना की दस्तक, राज्य की सरकारें हो रहीं अलर्ट
कोरोना की दस्तक

देश में एक बार फिर कोरोना संकट पैर पसार रहा है. जिसको देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. दिल्ली में मामलों में उछाल देखते हुए केजरीवाल सरकार भी सतर्क हो गई है. 3 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज एलएनजेपी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. जहां अस्पताल के प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए अलर्ट रहने को है. इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बढ़ते मामलों के लेकर समीक्षा बैठक की थी. वहीं, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी कहा है कि लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है.

हरियाणा के गृहमंत्री ने मास्क पहनने के दिए निर्देश

गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि हरियाणा में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 724 है, लेकिन उनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। जहां भी 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ है वहां मौजूद लोगों को मास्क पहनना जरूरी है. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला प्रशासन की ओर से कोविड को लेकर एक आदेश जारी किया है. यहां बाल देखरेख संस्थाओं में कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करवाने का आदेश जारी किए गए हैं. प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संस्था में बच्चों को बार-बार साबुन और साफ पानी से कम से कम 40 सेकेंड तक हाथ धोने के लिए कहा जाए.

 

महाराष्ट्र सरकार भी अलर्ट मोड पर

महाराष्ट्र में  भी कोरोना और इन्फ्लूएंजा के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है. स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि कोरोना और इन्फ्लूएंजा के मामलों में इजाफा हुआ है लेकिन मौजूदा समय में स्थिति पूरी तरीके से नियंत्रण में है. कोरोना को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है और दूसरी तरफ राज्य सरकार भी स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है. वहीं, पालघर में सरकारी-अर्धसरकारी, कॉलेज और बैंक के कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. 

 

 

 हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में बिना मास्क के एंट्री नहीं

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने भी कोरोना बंदिश लगाने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि अगर कोरोना के मामलों में इसी तरह इजाफा होता रहा तो सरकार को पांबदी के बारे में विचार करना पड़ेगा. हालांकि, उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि जनता को घबराने की जरूरत नहीं बल्कि नियमों का पालन करने की जरूरत है. फिलहाल हिमाचल प्रदेश के सभी अस्पतालों में बिना मास्क के एंट्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है.

 

मध्य प्रदेश में  स्वास्थ्य विभाग करेगा मॉक ड्रिल का आयोजन

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, जिलों के सिविल सर्जनों और जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है. प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में 10 और 11 अप्रैल को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जांच करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जाएगी. अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है.तमिलनाडु सरकार ने भी लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए 1 अप्रैल से राज्य के अस्पतालों में मास्क को अनिवार्य कर दिया था. 

 

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भी संक्रमण रोकने के लिए जारी की कोविड गाइडलाइन

देशभर में कोरोना के बढ़ते केसों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भी संक्रमण रोकने के लिए सख्त एक्शन लिया है. चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा. कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों के खिलाफ एक्शन भी होगा. कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने लिए सरकार की ओर से कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं. 

MadhyaBharat 5 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.