Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे, तो यमुना एक्सप्रेस वे हुआ महंगा
कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे, तो यमुना एक्सप्रेस वे हुआ महंगा

 

इंश्योरेंस एजेंट को अब  20 फीसदी कमीशन ही मिलेगा

 

महंगाई की मार झेल रही जनता को केंद्र सरकार ने थोड़ी रहत दी है।  आज  कई नये सरकारी आदेश लागू होने वाले हैं। हर महीने की 1 तारीख को LPG गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। महीने के पहले दिन यानी 1 सितंबर 2022 को तेल विपणन कंपनियों ने अपने कस्टमर्स को बड़ी राहत देते हुए एलपीजी सिलेंडर के दामों के बड़ी कटौती की गई है। कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट्स में 100 रुपये की कमी की है। 100 रुपये की कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर  में 91.50 रुपये की कमी हुई है।  अब यह 1,885 रुपये में मिल रहा है। लेकिन  घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर आज से नया नियम लागू हो गया है। सरकार ने इस योजना के लिए KYC को अनिवार्य कर दिया है। इसके लाभार्थियों के लिए e-KYC की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। अगर आपने अभी तक E-KYC नहीं कराई है तो आपको अगली किश्त नहीं मिलेगी। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल की नई दरें लागू हो चुकी हैं। नई दरों के हिसाब से अब कार वालों को ग्रेटर नोएडा से आगरा तक के लिए एक तरफ की यात्रा के लिए 415 रुपये की जगह 437 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, हल्के मालवाहक वाहन को 635 की जगह 684 रुपये, ‘सिक्स एक्सल’ वाहन को 1295 की जगह 1394 रुपये और अत्यअधिक भारी वाहन को 2250 की जगह 2729 रुपये देने होंगे। लेकिन दो पहिया वाहनों, थ्री व्हीलर और किसानों के ट्रैक्टर की टोल दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने आज से जनरल इंश्योरेंस के नियमों में बदलाव करते हुए अब इंश्योरेंस एजेंट को 30-35 फीसदी की जगह 20 फीसदी कमीशन ही मिलेगा। इससे इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों की प्रीमियम राशि भी कम हो जाएगी। 

MadhyaBharat 1 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.