Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वायु सेना के हिंडन एयर बेस के पास सुरंग खोदकर सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश
gajiabad, attempt to breach ,Hindon Air Base

गाज़ियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में वायु सेना के हिंडन एयर बेस की चाहरदीवारी के पास सुरंग खोदकर सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की कोशिश की गई है। यह खबर जब पुलिस व एयरबेस प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने रविवार देर रात तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि वहां पर 4 फीट गहरी सुरंग खोदी गयी है। यह स्थान थर्मल स्कैनर व सीसीटीवी कैमरे की रेंज से बाहर है। मुकदमा दर्ज करके गहराई से जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

 

सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील हिंडन एयर बेस के सहायक सुरक्षा अधिकारी मास्टर वारंट अफसर सतीश कुमार की तहरीर पर ऑफिसियल सीक्रेसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त शुभम पटेल ने सोमवार को बताया कि इरशाद कॉलोनी के पास यह गड्ढा रविवार की बीती शाम देखा गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके पर जाकर छानबीन की गई तो वहां पर 4 फीट गहरी सुरंग मिली है। एयरबेस की सीसी बाउंड्री वाॅल इंटेक्ट है और उसमें कोई भी छेड़खानी नहीं की गई हैं। चाहरदीवारी के पास सुरंग किसने और किस उद्देश्य से खोदी है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने वायु सेना एयर बेस के सुरक्षा अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया और फिर हिंडन एयरबेस के सहायक सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रहे हैं।

MadhyaBharat 11 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.