Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मोदी के नेतृत्व में आज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा खादी उद्योग : अमित शाह
new delhi, Khadi industry ,Amit Shah

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधी जयंती पर 'खादी इंडिया' में रिकॉर्ड दो करोड़ रुपये की बिक्री पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खादी उद्योग आज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मोदी की खादी एवं स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील अब एक क्रांति बन चुकी है और उनके नेतृत्व में खादी उद्योग आज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस गांधी जयंती पर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'खादी इंडिया' में रिकॉर्ड ₹2.01 करोड़ की बिक्री वास्तव में आनंद का विषय है। इससे खादी के कारीगरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। मैं खादी के सभी उत्पादकों को इसके लिए बधाई देता हूं। लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति लगातार बढ़ रहा आकर्षण आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।

MadhyaBharat 5 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.