Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
new delhi, Prime Minister Modi ,membership campaign

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 से जुड़कर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने का आग्रह किया है।

 

प्रधानमंत्री ने अपने डिजिटल सदस्यता कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “भाजपा कार्यकर्ता केंद्रित पार्टी है जो भारत प्रथम के आदर्श वाक्य के साथ काम करती है। मैंने पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता का नवीनीकरण किया और सभी कार्यकर्ताओं से ऐसा करने का आग्रह करता हूं। मैं सभी क्षेत्रों के लोगों को #BJPSadasyata2024 अभियान के दौरान भाजपा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। आप 8800002024 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं या नमो ऐप के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। आइए मिलकर एक विकसित भारत का निर्माण करें।”

 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय से भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ किया था।

 

 

MadhyaBharat 3 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.