Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के घर ईडी का छापा
kolkata,ED raids, Sandeep Ghosh

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वित्तीय अनियमितता के मामले में पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के कोलकाता के बेलियाघाटा स्थित घर पर शुक्रवार सुबह छापा मारा। इसके बाद ईडी ने हुगली जिले के चंदननगर के मेरिमठ के पास स्थित एक घर पर छापा मारा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घर में संदीप घोष के ससुराल के लोग रहते हैं।  

 

सूत्रों ने बताया कि कोलकाता, हावड़ा या दक्षिण 24 परगना ही नहीं बल्कि शुक्रवार को हुगली के कई इलाकों में भी ईडी ने तलाशी अभियान चलाया। सुबह 07 बजे के करीब ईडी टीम पहले चंदननगर के पद्रिपारा स्थित इस घर पर पहुंची। इस घर में संदीप घोष के ससुराल के लोग रहते हैं। हालांकि घर का मुख्य दरवाजा बंद था और ईडी ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई दरवाजा खोलने नहीं आया। इसके बाद ईडी ने चंदननगर से बैद्यबटी का रुख किया। वहां कुनाल राय नाम के व्यक्ति के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची और वहां तलाशी अभियान चलाया।

 

सूत्रों के मुताबिक संदीप घोष के ससुर का नाम रामकृष्ण दास है लेकिन वह और उनके परिवार के सदस्य इस चंदननगर स्थित घर में बहुत कम आते हैं। घर के दरवाजे पर जंग लगा हुआ था और अंदर के आंगन में काई जमी हुई थी। रामकृष्ण का परिवार फिलहाल कोलकाता में रहता है और वे लोग केवल जगद्धात्री पूजा के समय इस घर में आते हैं। संदीप के ससुराल के घर के बाहर कुछ देर इंतजार करने के बाद ईडी टीम बैद्यबटी पहुंची। सुबह 09 बजे ईडी के अधिकारी बैद्यबटी के नर्सरी रोड इलाके में कुनाल राय के घर पहुंचे। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद खुद कुनाल ने दरवाजा खोला। इसके बाद करीब दो घंटे से अधिक समय तक ईडी की टीम उनके घर की तलाशी लेती रही। कुनाल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके घर पर ईडी की टीम आने से स्थानीय लोग भी हैरान थे। कुनाल के रिश्तेदार सुबीर दास ने कहा कि वे मेडिकल लाइन में काम करते थे, इससे ज्यादा उनको कुछ पता नहीं है।"

 

ईडी की टीम सबसे पहले सुबह 6:30 बजे संदीप घोष के बेलियाघाटा स्थित घर पहुंची। हालांकि, वहां भी घर का दरवाजा बंद था, जिसके बाद अधिकारियों को सीजीओ कॉम्प्लेक्स लौटना पड़ा। बाद में फिर से संदीप के घर पर छापा मारा गया। अभी भी उनके घर पर तलाशी चल रही है। घर के बाहर केंद्रीय बल के जवान तैनात किए गए हैं। हावड़ा में भी बिप्लव सिंह और कौशिक कोल के घर पर तलाशी जारी है। दक्षिण 24 परगना के सुभाषग्राम में प्रसून चटर्जी के घर पर भी ईडी का छापा जारी है। ईडी अधिकारियों के साथ केंद्रीय बल के जवान भी मौजूद हैं। 

 

सोमवार को संदीप के साथ-साथ सीबीआई ने मेडिकल उपकरणों के सप्लाई से जुड़े बिप्लव को भी गिरफ्तार किया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कौशिक बिप्लव के करीबी हैं और उनके कंपनी में अकाउंटेंट का काम करते थे। वहीं, प्रसून नेशनल मेडिकल कॉलेज में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम करते थे और उन्हें संदीप का करीबी माना जाता है। आरजी कर अस्पताल के घोटाले के बाद संदीप को वहां के प्रिंसिपल पद से हटाकर नेशनल मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर किया गया था, लेकिन डॉक्टरों के विरोध के चलते वह वहां ज्वाइन नहीं कर पाये थे।

MadhyaBharat 6 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.