Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग
mumbai, Firing outside ,film actor Salman Khan

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के मुंबई में बांद्रा स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे दो अज्ञात बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए। घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। घटना के समय सलमान खान घर पर ही थे।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे दो अज्ञात बदमाश दोपहिया वाहन पर बांद्रा पश्चिम में स्थित सलमान खान के घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग की। बदमाशों ने लगातार 4 राउंड फायरिंग की।

घटना की जानकारी मिलते ही बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और सलमान खान के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान को मारना उसकी जिंदगी का मकसद है।

 

बिश्नोई की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा की समीक्षा कर उनकी सुरक्षा बढ़ाई थी। कुछ दिन पहले अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने हमला किया था। कहा जा रहा है कि इस हमले की वजह सलमान खान के साथ उनके करीबी रिश्ते थे। हालांकि सलमान खान को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है, लेकिन आज उनके आवास के सामने फायरिंग के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

MadhyaBharat 14 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.