Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिल्ली के रेलवे स्टेशनाें के कुलियाें से मिले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा
new delhi, Rahul Gandhi ,Delhi

नई दिल्ली । रायबरेली से सांसद और लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी साेमवार काे अपने निवास पर दिल्ली के रेलवे स्टेशनाें के कुलियाें से मिले। इस दाैरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी माैजूद रहीं। सांसद ने कुलियाें की समस्याएं सुनीं। उन्हें बताया गया कि रेलवे स्टेशनाें पर बैटरीवाली गाड़ी चलाने से उनका राेजी-राेजगार खत्म हाे गया है। पहले की तरह सरकारी सहायता नहीं मिल रही है, इसलिए उनकी परेशानी बढ़ गई है।

 

 

 

इस दाैरान कुली माेहम्मद करीम अकरामी ने उन्हें बताया कि दिल्ली के रेलवे स्टेशनाें पर देशभर के कुली काम करते हैं। 2008 के दाैरान रेल मंत्री रहे लालू यादव के कार्यकाल के दाैरान कुलियाें काे समूह डी का दर्जा मिला था, जिससे उनकाे सरकारी सहयता मिलती थी। इससे उनका घर चलता था। इस बार भी उन्हाेंने इसी समूह डी का दर्जा पाने के लिए राहुल गांधी से गुहार लगाई है। कुलियाें ने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी उनकी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। पिछले साल राहुल गांधी कुलियाें से मिलने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गए थे।

 

 

MadhyaBharat 5 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.