Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
क्या Aamir Khan एक्टिंग से ले रहे हैं रिटायरमेंट?
Is Aamir Khan taking retirement

बॉलीवुड: आमिर खान ने हाल ही में एक बातचीज के दौरान कहा कि वे फिल्म निर्माण पर फोकस करना चाहते हैं. इसके बाद ऐसा लग रहा कि एक्टर ने अब अभिनय से रिटायरमेंट का हिंट दे दिया है.

आमिर खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. मिस्ट परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले आमिर खान ने अपने अब तक के करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. आमिर खान बेहद सक्सेसफुर एक्टर तो है हैं वहीहं उन्होंने कई शानदार फिल्मों का भी निर्माण किया है. वहीं अब एक्टर ने अपने बॉलीवुड से रिटायरमेंट लेने को लेकर बड़ा हिंट दिया है.

दरअसल सुपरस्टार आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ और फिल्म निर्माता किरण राव, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के साथ बातचीत भी की थी. शुक्रवार को आयोजित स्क्रीनिंग में शीर्ष अदालत के कई जजेस शामिल हुए थे. बातचीत के दौरान, आमिर ने खुलासा किया कि ‘लापता लेडीज़’ का निर्माण करने का उनका फैसला "डर और इच्छा" दोनों से उपजा था. अपने करियर पर बात करते हुए एक्टर ने शेयर किया “कोविड के दौरान, 56 साल की उम्र में, मुझे एहसास हुआ कि यह मेरे करियर का आखिरी फेज है. मेरे पास एक्टिव वर्क के लिए 15 साल और बचे होंगे, और मैं इसे वापस देना चाहता था. इंडस्ट्री, समाज और देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मैंने सोचा था कि मैं साल में एक फिल्म कर सकता हूं, लेकिन एक निर्माता के रूप में, मैं कई कहानियों को बैक कर सकता हूं जिनके बारे में मैं स्ट्रॉन्गली फील करता हूं.”

सोशल रेलिवेंट फिल्मों का सपोर्ट करने के लिए जाने जाने वाले आमिर ने फिल्म निर्माण में नई आवाजों को उभारने करने के अपने कमिटमेंट पर जोर दिया. आमिर ने कहा, “निर्माण के माध्यम से, मैं नए लेखकों, निर्देशकों और प्रोसेस में शामिल सभी लोगों को एक मंच प्रोवाइड कर सकता हूं. लापता लेडीज उस दिशा में पहला कदम है. मैं इस तरह की प्रतिभा को बढ़ावा देना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि साल में चार से पांच फिल्में बना सकूं ताकि हम ऐसी और फिल्में देख सकें.''

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने फिल्म के पीछे की इंस्पिरेशन के बारे में पूछा. इस पर किरण राव ने जवाब दिया कि यह सब बिप्लब गोस्वामी की एक ओरिजनल स्क्रिप्ट के साथ शुरू हुआ. आमिर ने 2020 में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन कंप्टीशन के दौरान स्क्रिप्ट की खोज की थी, और उन्होंने राइट्स खरीदने का फैसला किया. किरण ने शेयर किया, "हमने ड्रामैटिक नेरेटिव में ज्यादा ह्यूमर शामिल किया."

फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की सलाह के बावजूद, उन्होंने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का ऑप्शन चुना. इस पर किरण ने कहा, "फिल्म को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है और मुझे खुशी है कि हम इसे बड़े पर्दे पर ले गए."

बता दें कि लापता लेडीज़ दो न्यूली मैरिड दुल्हनों की कहानी है जो अपने पतियों के घर जाने के लिए ट्रेन की यात्रा के दौरान गलती से बदल जाती हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था और बाद में इसे नेटफ्लिक्स पर और भी बड़ी सफलता मिली, जहां इसने दर्शकों की संख्या के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए.

MadhyaBharat 10 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.