Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान में संदिग्ध 13 संगठन थे सक्रिय: देवेन्द्र फडणवीस
mumbai, 13 suspicious organizations, Devendra Fadnavis

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान में संदिग्ध 13 संगठन सक्रिय रहे हैं। इन संगठनों पर कार्रवाई करने की मांग कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही की गई थी। चुनाव जीतने के लिए इस तरह के देशविरोधी कृत्य करने वालों का सहयोग लेना कितना देशहित में इस पर कांग्रेस को विचार करना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री फडणवीस गुरुवार को नागपुर विधानसभा में संबोधन दे रहे थे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में पूर्व गृहमंत्री आरआर पाटिल ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों को सरकार विरोध में उकसाने वाले 48 संगठनों की सूची तैयार की थी और तत्कालीन केंद्रीय सरकार को भेजी गई थी। इसी तरह देश के अन्य क्षेत्रों से भी इस तरह की सूची मंगवाई गई थी। इसके बाद 18 फरवरी 2014 को लोकसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार के दौरान 72 फ्रंटल संगठनों के नामों की घोषणा की गई थी। इनमें से सात महाराष्ट्र से हैं। यह सभी राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान में सक्रिय रहे हैं। इसी तरह पूरे देश के इस तरह के 13 संगठन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल थे।
 
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसी तरह के लोगों ने ही विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को 17 मांगों की सूची सौंपी थी, जिसे बिना पढ़े स्वीकार किया गया था। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम आपकी देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन हम चुनाव जीतने के लिए किस कंधे का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसके बाद कब आपके कंधे का उपयोग किस काम के लिए करेगा, यह सोचना जरुरी है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह वो लोग हैं , जो सरकार, संविधान के बारे में युवकों को भडक़ाते हैं। यह सभी विदेशी ताकतों के बल पर देश में अशांति फैलाना चाहते हैं, लेकिन सरकार ने इन पर कड़ी कार्रवाई शुरू की है और यह सभी बचने की जगह तलाश रहे हैं।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हम तीसरी आर्थिक शक्ति बन रहे हैं। कई देश खुश नहीं हैं। वो देश इस देश में अशांति फैलाना चाहते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को अपने कंधे का प्रयोग न कर दें। शायद वे हमारे कंधे का भी इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे, इसलिए हम भी सावधान रहते हैं।
MadhyaBharat 19 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.