Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष बने रणधीर सिंह
new delhi,Randhir Singh , Asian Olympic Council

नई दिल्ली । अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित 44वीं ओसीए आम सभा में इसकी घोषणा की गई। वह ओसीए अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय हैं।

 

 

 

ओसीए ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पांच बार के ओलंपियन 77 वर्षीय रणधीर सिंह ओसीए अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। उनका चयन सर्वसम्मति से किया गया। उनका कार्यकाल 2024 से 2028 तक रहेगा। आम सभा में अध्यक्ष, पांच क्षेत्रों के लिए पांच उपाध्यक्ष और पांच कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। 

 

नए कार्यकारी बोर्ड की ओर से रणधीर ने कहा कि आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आपने जो प्यार और स्नेह दिखाया है, उसके लिए हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मैं तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं।

 

 

 

ओसीए अध्यक्ष: राजा रणधीर सिंह (भारत)

 

 

 

ओसीए उपाध्यक्ष

 

पूर्वी एशिया: टिमोथी फ़ोक (हांगकांग, चीन)

 

दक्षिण पूर्व एशिया: डॉ नोर्ज़ा जकारिया (मलेशिया)

 

दक्षिण एशिया: एचआरएच प्रिंस जिग्येल उग्येन वांगचुक (भूटान)

 

पश्चिम एशिया: डॉ. थानी अल-कुवारी (कतर)

 

मध्य एशिया: ओटाबेक उमारोव (उज़्बेकिस्तान)

 

 

 

कार्यकारी बोर्ड के सदस्य

 

पूर्वी एशिया: मिकाको कोटानी (जापान)

 

दक्षिण पूर्व एशिया: प्रो. डॉ. सुपित्र समाहितो (थाईलैंड)

 

मध्य एशिया: ओल्गा रयबाकोवा (कजाकिस्तान)

 

पश्चिम एशिया: नूरा अल जस्मी (संयुक्त अरब अमीरात)

 

दक्षिण एशिया: कोई उम्मीदवार नहीं

 

 

 

खेल प्रशासन में लंबा अनुभव रहा

 

रणधीर सिंह ने 1987 में खेल प्रशासन करियर की शुरुआत की। उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ का महासचिव नियुक्त किया गया। इस पद पर वह 2012 तक रहे। 1987 में ही उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण के संचालन बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। इस पद पर वह 2010 तक रहे। वह 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के उपाध्यक्ष भी थे। वर्ष 1991 में उन्हें ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का महासचिव नियुक्त किया गया। इस पद पर वे 2015 तक रहे। 2015 से 2021 तक ओसीए के आजीवन उपाध्यक्ष रहे। 2021 में ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष बने।

MadhyaBharat 8 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.