Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राहुल गांधी से मिलने से रोका तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा
raibarely, Congress workers ,created ruckus

रायबरेली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कई सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया और एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही लेकिन प्रशासन की रोक के कारण राहुल से मिलने की इजाजत किसी को नहीं मिली। इसकाे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

 

राहुल गांधी सुबह 10.45 बजे रायबरेली पहुंचे। जहां फिरोज गांधी डिग्री काॅलेज चौराहा पर बने शहीद चौक का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने 70.900 किमी की नाै सड़कों का लोकार्पण किया। ये सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाई गई हैं। एफडीआर तकनीक का उपयोग सड़क निर्माण में हुआ है। 5367.88 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण कराया गया है। राहुल गांधी सड़कों का लोकार्पण करने के बाद बचत भवन में आयोजित जिला अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में पहुंचे। इस दौरान राहुल से मिलने से पुलिस द्वारा रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिरोज गांधी चौराहे पर हंगामा किया गया।

 

सांसद की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी को भी कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की इजाजत नहीं दी गई। बैठक के दौरान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद किशोरी लाल शर्मा, विधायक मनोज पांडे, अदिति सिंह, अशोक कोरी सहित कई समिति के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद राहुल गांधी फुर्सत गंज हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

MadhyaBharat 5 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.