Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राजस्थान में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ टैक्स फ्री
jaipur,Film

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। बुधवार काे उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री शर्मा ने लिखा, ‘यह फिल्म इतिहास के उस भयावह काल-खंड को यथार्थ रूप में दर्शाती है, जिसे कुछ स्वार्थी तत्वों ने अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए विकृत करने का कुत्सित प्रयास किया। हमारी सरकार ने “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म को राजस्थान में कर-मुक्त (टैक्स फ्री) करने का सार्थक निर्णय किया है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘यह फिल्म न केवल तत्कालीन व्यवस्था की वास्तविकता को प्रभावशाली रूप से उजागर करती है, बल्कि उस समय प्रचारित किए गए भ्रामक एवं मिथ्या नैरेटिव का भी खंडन करती है। इस दुर्भाग्यपूर्ण एवं हृदयविदारक घटना को फिल्म में अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म इसलिए भी अवश्य देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का गहन एवं विवेचनात्मक अध्ययन ही हमें वर्तमान को समझने और भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है।’

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में गुजरात की एक सच्ची घटना (गोधरा कांड) पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सच को सामने लाने की कोशिश की गई है। यह घटना 27 फरवरी 2002 की सुबह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में घटित हुआ थी। इस फिल्म के माध्यम से न केवल इतिहास बल्कि उस वक्त के सामाजिक और राजनीतिक संदर्भ को भी दिखाया गया है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है। शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी. मोहन, और अंशुल मोहन ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हाे चुकी है।

 

MadhyaBharat 20 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.