Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों में कांग्रेस
new delhi, Congress ,second phase ,Bharat Jodo Yatra

नई दिल्ली। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश से शुरु होकर गुजरात तक जाएगी।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी लंबे समय से चल रही है। पार्टी पदाधिकारी इस यात्रा को लेकर योजना बना रहे हैं। जल्द ही कांग्रेस यात्रा संबंधित जानकारी आधिकारिक तौर साझा कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 85वें महाअधिवेशन के तीसरे दिन रायपुर में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का संकेत दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वह तपस्या के लिए तैयार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जैसी योजना बनाएंगे वह सहयोग करेंगे। राहुल कई मौके पर भारत जोड़ो यात्रा को तपस्या कहते रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी अपने बयान में कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को जल्द शुरु किया जा रहा है। पार्टी अभी इस यात्रा को लेकर विचार कर रही है। हालांकि कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही पार्टी यात्रा का विवरण जारी करेगी।

MadhyaBharat 27 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.