Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिमाचल सरकार ने अदाणी के सीमेंट प्लांटों की लीज रद्द करने के दिए संकेत
shimla, Himachal government,cancel the lease,Adani

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अदाणी ग्रुप के दो सीमेंट प्लांट और ट्रक ऑपरेटर के बीच विवाद थम नहीं रहा है। सोलन जिले के दाड़लाघाट और बिलासपुर के बरमाणा में सीमेंट प्लांट करीब 52 दिन से बंद पड़े हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद उपजे इस विवाद को सुलझाना कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के लिए चुनौती बन गया है।

सरकार इस मसले का समाधान निकालने में प्रयासरत तो है, लेकिन मालभाड़े को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पा रही है। सुक्खू सरकार ने मालभाड़े के रेट तय कर कंपनी प्रबंधन को दो दिन के भीतर इन्हें लागू करने के निर्देश दिए हैं। अगर कंपनी प्रबंधन उस मालभाड़े की दरों पर प्लांट शुरू नहीं करता है तो सरकार कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को तैयार है। अहम बात यह है कि राज्य सरकार अदाणी कंपनी के दोनों सीमेंट प्लांट की लीज रद्द करने पर भी विचार करेगी।

 

राज्य के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार को शिमला में कहा कि राज्य सरकार की ट्रक ऑपरेटर्स के साथ बैठक हुई है और उसमें ट्रक ऑपरेटर ने मालभाड़े को लेकर अपना पक्ष रखा है जिसे अधिकारी कंपनी को अवगत करवाएंगे और यदि कंपनी लागू करती है तो यह विवाद खत्म हो जाएगा और यदि कंपनी मालभाड़े के रेट नहीं मानती है तो सरकार को मजबूरन लीगल एक्शन लेना पड़ेगा।

 

चौहान ने कहा कि सीमेंट कंपनी को दोनों प्लांट चलाने के लिए दी गई जमीन की जांच करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीमेंट प्लांट बंद होने से हिमाचल सरकार को रोजाना 02 करोड़ का नुकसान हो रहा है। ट्रक ऑपरेटर्स के साथ कई परिवारों का रोजगार छिन गया है। प्रदेश सरकार ट्रक ऑपरेटर्स के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगी।

 

उल्लेखनीय है कि अडाणी के बरमाणा और दाड़लाघाट के सीमेंट प्लांट मालभाड़ा विवाद को लेकर पिछले 52 दिनों से बंद हैं। इससे लगभग 35 हज़ार लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं सरकार के खजाने को 95 करोड़ की चपत लग चुकी हब। राज्य सरकार की कम्पनी एवं ट्रक ऑपरेटर के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। आहत ट्रक ऑपरेटर अडाणी कंपनी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर गिरफ्तारियां दे रहे हैं।

MadhyaBharat 4 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.