Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या
arariya, Journalist shot dead , SHO in Bihar

अररिया (फारबिसगंज)। बिहार में अपराधी बेलगाम है। बीते 14 अगस्त के मध्य रात्रि समस्तीपुर में एस एच ओ की हत्या के बाद शुक्रवार सुबह अररिया के रानीगंज में दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हमलावरों ने घर में घुसकर पत्रकार विमल कुमार यादव को गोली मारीं। मामला पत्रकार के भाई की हत्या की गवाही से जुड़ा है वही, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठने लगे हैं। बाइक पर पहुंचे हमलावरों ने घर में घुसकर विमल कुमार पर फायरिंग की। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश लोगों को धमकाते हुए वहां से भाग निकले।

 

रानीगंज के प्रेम नगर में रहने वाले विमल कुमार दैनिक जागरण के लिए पत्रकारिता करते थे। शुक्रवार सुबह बाइक से पहुंचे हमलावरों ने बहाने से विमल कुमार को घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वो बाहर आए, बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिए। विमल के 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है।

 

मामला पत्रकार के भाई की हत्या की गवाही से जुड़ा है

विमल कुमार के भाई की 2019 में हत्या कर दी गई थी। इस केस में वे अकेले चश्मदीद गवाह थे। पुलिस उनकी हत्या को भी इसी एंगल से देख रही है। हमलावर शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे विमल कुमार के घर पहुंचे थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा। हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।2019 में पत्रकार के बड़े भाई की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभी ट्रायल चल रहा है। 19 अगस्त को गवाही होनी थी।

 

मृतक की पत्नी पूजा देवी ने पुलिस को बताया कि सुबह घर के बाहर कुछ लोग हल्ला कर रहे थे। वे जोर-जोर से दरवाजा भी पीट रहे थे। जब विमल और उन्होंने उठकर देखा, तो हमलावरों ने गोलियां चला दीं। बताया जाता है कि विमल कुमार को अपने भाई की हत्या में गवाही देने से रोका जा रहा था।

MadhyaBharat 18 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.