Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संगठनात्मक चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा की बैठक जारी
new delhi, BJP meeting ,organizational elections

नई दिल्ली । सोमवार को संगठनात्मक चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं। इसमें मंडल (ब्लॉक), जिला और फिर राज्य अध्यक्षों से शुरू होकर राज्य स्तर पर नेताओं का चुनाव करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

बैठक के बारे में प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पॉलीटिकल पार्टी भाजपा के संगठन महापर्व की बैठक अभी चल रही है। पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आज संगठन का चुनाव संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान सक्रिय सफलता अभियान पर चर्चा हो रही है। इसी पार्टी में संभव है, जहां बूथ, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर होता है ।

संबित पात्रा ने कहा कि स्पीड, स्केल और स्किल को भाजपा मैच कर रही है, जिसका उद्देश्य है कि गरीब व्यक्ति उन्नति के लिए आगे बढ़ सके। सदस्यता अभियान का जो इतिहास बना है, शाम को इसके आंकड़े सभी के सामने आएंगे।

 

 

MadhyaBharat 21 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.