Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
राहुल के समर्थन में विपक्ष का संसद से सड़क तक प्रदर्शन
new delhi, Demonstration of opposition,support of Rahul

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से ‘अयोग्य करार’ दिए जाने और अडानी मामले को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। सांसदों ने विरोध स्वरूप काले कपड़े पहनकर संसद भवन से विजय चौक तक रैली निकाली। प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। सोनिया भी काले रंग का दुपट्टा पहने नजर आईं।

 

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज हम इसलिए काले कपड़े में आए हैं क्योंकि देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। राहुल गांधी की अयोग्यता मामले में सभी ने कांग्रेस पार्टी का साथ दिया है। सरकार चुनाव में जीतकर आए लोगों को डरा धमका रही है। जो लोग नहीं झुकते हैं उन्हें ईडी और सीबीआई का डर दिखाया जाता है।

 

खड़गे ने आगे कहा कि आज लोकतंत्र का काला दिन है सरकार संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से क्यों बच रही है, जबकि वे बहुमत में हैं, जेपीसी में ज्यादातर सदस्य उनकी पार्टी से ही होंगे, फिर भी वो डर रहे हैं, इसका मतलब दाल में कुछ काला है, जो डरते हैं कभी न कभी वो फंसते भी हैं।

MadhyaBharat 27 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.