Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल के खिलाफ बयानों पर खरगे ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
new delhi, Kharge wrote a letter , Prime Minister

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं के बयानों की शिकायत की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि वे तत्काल ऐसे हिंसक बयानों पर रोक लगाएं और अपने नेताओं को अनुशासन में लाएं।

 

खरगे ने अपने पत्र में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, शिवसेना(शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड और दिल्ली भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह के बयानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ता और नेता इन बयानों को लेकर उद्वेलित और चिंतित हैं। ऐसी घृणा फैलाने वाली शक्तियों के कारण ही महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को शहादत देनी पड़ी थी।

 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के बाद कहा कि दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि भाजपा और केन्द्र में सहयोगी दलों के नेता हिंसक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह भविष्य के लिए खतरनाक है। उन्होंने अंत में लिखा है कि वे अपेक्षा करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी इस तरह के हिंसक बयानों को रोकने के लिए तत्काल अपेक्षित कार्रवाई करेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि बिट्टू ने राहुल को एक नंबर का आतंकी कहा था। गायकवाड ने राहुल की जुबान काटने वाले पर 11 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की थी। वहीं मारवाह ने कहा था कि राहुल का हश्र उनकी दादी जैसा होगा।

MadhyaBharat 17 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.