Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मंदिर के पुजारी ने दलितों को पूजा करने से रोका
महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि पर एक तरफ जहां शिवालयों में पूजा-पाठ करने लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे है। वहीं दूसरी ओर खंडवा में दलितों को शिवलिंग पर जलाभिषेक नहीं करने दिया। पुजारी ने दलितों को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दलित समाज का कहना है कि हम पंडित प्रदीप मिश्रा से प्रभावित है। हम शिव की पूजा करते है। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने वहां पहुंचकर दलित समाज के युवक से जलाभिषेक करवाया। अब मंदिर पक्ष ने पंचायत बुलाई है। वहीं दलित समाज के लोगों ने भी पुजारी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए थाने को घेरने की चेतावनी दी है।मामला प्रदेश के वनमंत्री विजयशाह की हरसूद विधानसभा के गांव बैलवाड़ी का है। गांव में दलित पक्ष से प्रशांत पाचोले का कहना है कि शनिवार सुबह 6 बजे कोटवार हुकुमचंद का बेटा सुमेश शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचा। यहां पुजारी जगराम पंवार ने उसे मंदिर के अंदर जाने से रोक दिया। कहा- तुमको भीतर के बजाय बाहर से पूजा करनी चाहिए। पुजारी ने सुमेश को मंदिर से बाहर कर दिया। सुमेश बाहर से ही पूजा करके लौट गया।इसके बाद समाज की कुछ लड़कियां भी सुबह 9 बजे मंदिर पहुंचीं, तो उन्हें भी बाहर रोक दिया। लड़कियों ने भी घर आकर रोना शुरू कर दिया। लड़कियों की जिद थी कि वो मंदिर में जाकर ही पूजा करें। प्रशांत के मुताबिक सभी लोग इकट्‌ठा होकर मंदिर पहुंच गए। डायल 100 को सूचना देकर पुलिस को बुलाया। हरसूद टीआई अंतिम पंवार भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। थाने में केस दर्ज नहीं किया गया है।पुजारी जगराम पंवार ने पुलिस को बताया कि दलित समाज ने अभी तक शिव मंदिर के बाहर ही पूजा-पाठ की है। वर्षों से यही परपंरा चली आ रही है। उन्होंने अपनी ओर से कभी मंदिर के अंदर आकर पूजा करने का प्रस्ताव नहीं रखा है। अब अचानक वे मंदिर में घुसेंगे, तो परमिशन तो लेना पड़ेगी। हम लोग गांव की पंचायत बैठाकर फैसला लेंगे। मंदिर के निर्माण में भी उन्होंने चंदा नहीं दिया है।

 

MadhyaBharat 18 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.