Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल से 212 भारतीयों को लेकर विमान दिल्ली पहुंचा
new delhi, Under Operation Ajay,  reached Delhi

नई दिल्ली। हमास-इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध को आज 7 दिन हो चुके हैं। इस बीच भारत सरकार ने इजरायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रयास किए। इसी सिलसिले में ऑपरेशन अजय शुरू किया गया। इस ऑपरेशन के तहत शुक्रवार तड़के 212 भारतीयों को लेकर इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से उड़ा पहला विमान सुबह 5.59 बजे दिल्ली पहुंचा। इजरायली समय के अनुसार भारतीयों से भरा विमान रात 9 बजे के करीब बेन गुरियन हवाई अड्डे से उड़ा। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने सभी भारतीयों का स्वागत किया।

 

 

सात अक्टूबर को हमास और इजरायल के बीच युद्ध शुरू हुआ था। उसके बाद एयर इंडिया ने इजरायल से उड़ान भरने वाली सारी फ्लाइट्स को बंद कर दिया था, जिससे कई भारतीय वहां फंस गए थे। जानकारी के मुताबिक इजरायल से वापस लौट रहे भारतीयों से किसी भी प्रकार का किराया नहीं लिया जा रहा है। इजरायल में करीब 18 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल में फंसे सभी भारतीय जल्द से जल्द भारत लौटना चाहते हैं। इसी वजह से वहां से आने वाली फ्लाइट्स में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी है। इजरायल में पढ़ने वाले एक भारतीय छात्र शुभम ने बताया कि हमास और इजरायल के बीच जंग शुरू होने के बाद से सभी लोग घबरा गए थे, लेकिन भारतीय दूतावास की मदद से हमें हिम्मत मिली और सुरक्षित अपने देश वापस लौटे।

विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि भारत सरकार इजरायल में फंस भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च कर रही है। इसके तहत उन भारतीयों को वापस लाया जाएगा, जो भारत वापस लौटना चाहते हैं।

MadhyaBharat 13 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.