Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
पंचायती व्यवस्था को कमजोर कर रही है मोदी सरकार : कांग्रेस
new delhi, Modi government , Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर पंचायती व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मोदी सरकार लगातार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर कर रही है। कई भाजपा शासित राज्यों में तो पंचायत चुनाव भी देरी से कराए जा रहे हैं।

 

रमेश ने कहा कि कर्नाटका, मध्यप्रदेश सहित हरियाणा में पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए गए। इस मामले को लेकर कोर्ट ने इन राज्य सरकारों पर सवाल भी उठाए थे। रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से पंचायत को मजबूत करने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 30 वर्ष पहले 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू करवाया था। इस संविधान संशोधन के तहत कांग्रेस पार्टी ने पंचायतों को मजबूत किया और पहली बार 2010 में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती दिवस के रूप में मनाया गया था। तभी से हर साल ये दिन 'पंचायती राज दिवस' के रूप में मनाया जाने लगा। लेकिन आज भाजपा इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

MadhyaBharat 24 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.