Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घाेषणापत्र जारी
jammu, Union Minister, released BJP

जम्मू । भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। शाह ने कहा कि सभी सरकारों ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति से निपटने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति अपनाई। हालांकि जब भी भारत और जम्मू-कश्मीर का इतिहास लिखा जाएगा तो वर्ष 2014 से 2024 के बीच का समय सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

 

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद से ही जम्मू-कश्मीर का मुद्दा हमारी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण रहा है और हमने हमेशा इस क्षेत्र को भारत के साथ रखने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पंडित प्रेम नाथ डोगरा के संघर्ष से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान तक इस संघर्ष को पहले जनसंघ और फिर भाजपा ने आगे बढ़ाया क्योंकि हमारा मानना है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है और रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने क्षेत्र में आतंकवाद और अलगाववाद के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को भी संबोधित किया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र और उसके सहयोगी कांग्रेस के मूक समर्थन पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 इतिहास है , यह कभी वापस नहीं आएगा और हम ऐसा नहीं होने देंगे। अनुच्छेद 370 वह चीज थी, जिसने युवाओं के हाथों में हथियार और पत्थर दिए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले यहां डेमोक्रेसी तीन परिवारों में ही सीमित होकर रह गई थी। न पंचायत चुनाव होते थे, न तहसील पंचायतें बनती थीं, न जिला पंचायतें होती थीं। भाजपा की सरकार ने ग्राम पंचायत, तहसील पंचायत, जिला पंचायत और म्यूनिसिपलिटी का चुनाव कराकर पंचायती राज को बहाल करने का काम किया है और लोकतंत्र को स्थापित किया है।

गृह मंत्री ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आप देश और जम्मू-कश्मीर की जनता के सामने स्पष्ट करिए, आपके मौन धारण करने से कुछ नहीं होगा। क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस के एजेंडा के साथ कांग्रेस पार्टी सहमत है या नहीं? आप हां या न में जवाब दीजिए।

 

MadhyaBharat 6 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.