Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा में समृद्धि हाइवे पर बस पलटी 25 की मौत आठ झुलसे
mumbai, Bus overturns , Samruddhi Highway

मुंबई। महाराष्ट्र में बुलढ़ाणा जिले के सिंदखेड राजा इलाके में समृद्धि हाइवे पर पिंपलखुटा फाटा के पास विदर्भ ट्रेवल्स की बस (एमएच29 बीई-1819) में आधीरात बाद करीब 1ः30 बजे आग लग गई। इससे बस में सवार 25 लोगों की मौत हो गई । मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आठ यात्री बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी का इलाज बुलढ़ाणा जिला अस्पताल में हो रहा है।

 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के आश्रित को पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झुलसे सभी लोगों का इलाज सरकारी खर्च से किया जाएगा। शिंदे ने वाहनचालकों से समृद्धि हाइवे पर संभल कर चलने की अपील की है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कड़ासेन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बस की डीजल की टंकी फट गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में घर्षण की वजह से हुए स्पार्क से आग लग गई । हादसे की जांच कराई जाएगी। पहली प्राथमिकता डीएनए परीक्षण से शवों की पहचान कर उन्हें रिश्तेदारों को सौंपना है।

पुलिस के अनुसार बस नागपुर से पुणे जा रही थी। 30 जून को यह बस शाम 5 बजे नागपुर से पुणे के लिए रवाना हुई थी। 01 जुलाई की रात 1ः30 बजे बस का अगला टायर अचानक निकल गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान बस में आग लग गई । बस में आग लगने के बाद आठ यात्री बस का शीशा तोड़कर बाहर किसी तरह निकल पाए। मगर वह भी झुलस गए। बस से निकलते वक्त कुछ चोट भी इन लोगों को आई है।

MadhyaBharat 1 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.